Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ अधिवक्ता संघ में निर्विरोध चुनाव, दीपक विश्वास बने अध्यक्ष।

भानुप्रतापपुर अधिवक्ता संघ में निर्विरोध चुनाव, दीपक विश्वास बने अध्यक्ष।

भानुप्रतापपुर, 21 जनवरी/ भानुप्रतापपुर अधिवक्ता संघ के निर्वाचन में इस बार सौहार्द, एकता और सम्मान की मिसाल देखने को मिली। संघ के अध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक विश्वास को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई, जिसे संघ के सदस्यों ने लोकतांत्रिक परंपराओं और आपसी सहयोग का प्रतीक बताया। वही संघ के उपाध्यक्ष पद के लिए 23 जनवरी को मतदान होगा।

संघ के सचिव पद पर सुकलाल सलाम निर्विरोध चयनित हुए। इसी प्रकार कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नमिता विश्वास को चुना गया, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विशाल सरदार, मनीष विश्वास, विश्वजीत विश्वास, केशव दास और अर्जुन सरकार को निर्विरोध रूप से मनोनीत किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके कार्यकाल को संघ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। संघ के सदस्यों का कहना है कि इस बार चुनी गई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलित मिश्रण है, जो आने वाले समय में अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, बेहतर कार्य परिवेश और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार हेतु सार्थक कदम उठाने में सक्षम होगी। संघ की गतिविधियों को अधिक संगठित बनाने, अधिवक्ताओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा युवा अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करने जैसे मुद्दों पर नई कार्यकारिणी विशेष रूप से ध्यान देगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक विश्वास ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा यह पद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा संकल्प है कि संघ के प्रत्येक सदस्य को समान सम्मान, सहयोग और सुरक्षा का वातावरण मिले। हम मिलकर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, न्यायालय परिसर में सुविधाओं के विस्तार तथा कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए नए प्रयास करेंगे। हमारी प्राथमिकता संघ की एकता को मजबूत बनाए रखना और युवा अधिवक्ताओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!