Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ अजय और रोशनी का राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के लिए चयन।

अजय और रोशनी का राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के लिए चयन।

 

भानुप्रतापपुर@27 जनवरी। शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर के लिए गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के दो स्वयंसेवकों का चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के लिए हुआ है। यह राज्य स्तरीय शिविर 22 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक बलौदा बाजार जिले में चल रहा है। इस शिविर में महाविद्यालय के स्वयंसेवक अजय उसेंडी और स्वयंसेविका रोशनी मंडावी सहभागिता कर रहे हैं।
दोनों स्वयंसेवकों का चयन उनके अनुशासन, सक्रिय सहभागिता और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति समर्पण को देखते हुए किया गया है। इस उपलब्धि ने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी चेतन कुमार श्रीवास एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार यादव ने भी अजय उसेंडी और रोशनी मंडावी को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए सम्मान की बात है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी और एनएसएस इकाई के सदस्यगणों ने भी दोनों स्वयंसेवकों को शुभकामनाएँ देते हुए राज्य स्तरीय शिविर में उनके सफल प्रतिनिधित्व की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!