Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरखेलछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुरलोकल न्यूज़

भानुप्रतापपुर/ सेक्टर स्तरीय महिला खो-खो फाइनल में कांकेर ने 11–10 से रोमांचक जीत दर्ज की, भानुप्रतापपुर ने दी कड़ी टक्कर।

भानुप्रतापपुर महाविद्यालय में हुआ सफल आयोजन, बेटियों ने दिखाया खेल का दम।

भानुप्रतापपुर से श्रीदाम ढाली की रिपोर्ट

सेक्टर स्तरीय महिला खो-खो फाइनल में कांकेर ने 11–10 से रोमांचक जीत दर्ज की, भानुप्रतापपुर ने दी कड़ी टक्कर।


भानुप्रतापपुर@27जनवरी। उत्तर बस्तर सेक्टर स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने किया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह ने की, जबकि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रलेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


विधायक सावित्री मंडावी ने सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि बेटियां खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण भी विकसित करता है। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता आयोजन हेतु टेंट की स्वीकृति तथा महाविद्यालय में पेयजल व्यवस्था के लिए 1.5 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही कॉलेज की अवसंरचना को और सुदृढ़ करने का आश्वासन भी दिया।


प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद महाविद्यालय खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वहीं विशिष्ट अतिथि रत्नेश सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और समर्पण की भावना विकसित करता है, जिससे वे समाज और राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं।


प्रतियोगिता में नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले के कुल 8 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला शासकीय कन्या महाविद्यालय कांकेर और महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में कांकेर ने 11 प्वाइंट अर्जित कर जीत दर्ज की, जबकि भानुप्रतापपुर की टीम 10 प्वाइंट पर रही और उपविजेता बनी। फाइनल मैच में भानुप्रतापपुर की दिव्या उसेंडी ‘बेस्ट डिफेंडर’ और कांकेर कॉलेज की लखवंतीन ‘बेस्ट अटैकर’ रहीं।

समापन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भले ही भानुप्रतापपुर की टीम कुछ पॉइंट से नहीं जीत पाई हो लेकिन खेल को खेल भावना की तरह उत्साह से खेला इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अंतागढ़ कॉलेज के प्राचार्य रमेश कुमार दर्रो, दुर्गुकोंदल कॉलेज के प्राचार्य दशरथ लाल बड़ाई, सेवानिवृत्त प्राध्यापक श्यामानंद डहरिया, जनभागीदारी समिति के सदस्य सतीश श्रीवास्तव, रामबाई गोटा, हितेश तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, ग्राम पटेल बीरेंद्र सिंह ठाकुर, परिवहन संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर, मनीष टेम्पा योगी, निकेश सिंह, रवि साहू, सिया सेन गुप्ता, किरण डोंगरे, नरोत्तम सिंग चौहान, नरेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!