भानुप्रतापपुर/ स्वर्गीय मनोज मांडवी की स्मृति में आयोजित “फ्रेंड्स कप” क्रिकेट टूर्नामेंट का प्लेयर ऑक्शन 29 जनवरी को।

भानुप्रतापपुर से श्रीदाम ढाली की रिपोर्ट
भानुप्रतापपुर में “फ्रेंड्स कप” क्रिकेट टूर्नामेंट का प्लेयर ऑक्शन 29 जनवरी को।
भानुप्रतापपुर@28 जनवरी/ हाई स्कूल खेल मैदान में स्वर्गीय मनोज मांडवी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता “फ्रेंड्स कप” का प्लेयर ऑक्शन 29 जनवरी को संपन्न होगा। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस ऑक्शन को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। आयोजन समिति के अनुसार ऑक्शन का शुभारंभ कल शाम 7 बजे से होगा, जिसमें सभी टीम मालिक शामिल होकर अपनी पसंद के खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए 2 लाख रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम के लिए 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी रखी गई है। टूर्नामेंट की शुभारंभ 15 फरवरी से होगी।
आयोजन समिति के सदस्य मन्नी रंधावा, विक्की पांडेय, नाजिस फारूकी, रेशम मानिकपुरी, उमंग जैन, अर्शदीप रंधावा, सिमरनजीत, हन्नी रंधावा, संजय राठौर, रुस्तम कौशिक, मोनू मेश्राम, निक्की यदु, तुषार हिरवानी, पवन बघेल, पंकज साहू और राजकुमार दर्रो पूरी तत्परता के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं। वही भानुप्रतापपुर क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।




