Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ उल्लास मेला आयोजन को लेकर बीईओ ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक।

आगामी 26 जनवरी को सभी ग्रामों में होगा उल्लास मेला का आयोजन।

उल्लास मेला आयोजन को लेकर बीईओ ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक।

भानुप्रतापपुर, 22 जनवरी। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कांकेर के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भानुप्रतापपुर एवं जिला परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन में आज भानुप्रतापपुर विकासखंड की खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री क्षमा सोनेल द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रभारी, सर्वेयर एवं संकुल सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीईओ सुश्री क्षमा सोनेल ने सभी संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया कि राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकासखंड के समस्त ग्रामों में उल्लास मेला का आयोजन किया जाना है। इस अवसर पर ग्राम स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!