Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़राजनीति

कांकेर/ जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलना मेरे लिए अतुलनीय – योगेश कुलदीप

जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलना मेरे लिए अतुलनीय – योगेश कुलदीप


कांकेर@31 जनवरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह गठन प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सनम जांगड़े की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कांकेर महेश जैन की अनुशंसा पर किया गया। जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा कांकेर झाड़ूराम बेसरे द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
घोषित सूची के अनुसार भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल से कृष्णा नेताम को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष, धनराज टांडिया को जिला मंत्री, टीकम टांडिया को जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा योगेश कुमार कुलदीप को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त योगेश कुमार कुलदीप ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दायित्व मिलना उनके लिए अतुलनीय है और संगठन को मजबूत करने के लिए वे पूरी क्षमता से कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!