Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुरराज्यलोकल न्यूज़

पखांजूर/ धान खरीदी की तिथियों में वृद्धि की मांग को लेकर एआईकेकेएमएस ने ज्ञापन सौंपा।

पखांजुर से श्रीदाम ढाली की रिपोर्ट

धान खरिदी की तिथियों बृद्धि करने के मांग पर एआईकेकेएमएस ने ज्ञापन सौपा।

पखांजुर@31 जनवरी/ ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन द्वारा धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय पखांजूर में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के दौरान ऑपरेटरों, लैम्प्स प्रबंधकों के आंदोलन, बेमौसम बारिश तथा समय पर पंजीकरण न हो पाने जैसी समस्याओं के कारण हजारों किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय नहीं कर पाए। इसके अलावा गिरदावरी में त्रुटियों के चलते भी अनेक किसान धान बेचने से वंचित रह गए।


छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि जनवरी माह तक निर्धारित की गई थी। एक ओर आज अंतिम तिथि है, वहीं दूसरी ओर कई किसान अपनी पूरी धान की बिक्री नहीं कर पाए हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि किसानों ने धान उत्पादन के लिए बैंकों एवं महाजनों से भारी मात्रा में ऋण लिया है। समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के पश्चात ही किसानों द्वारा बैंक ऋण की अदायगी की जाती है।
यदि किसान समर्थन मूल्य पर धान बिक्री नहीं कर पाए, तो वे बैंक ऋण चुकाने में असमर्थ होंगे। वहीं, बैंकों के लिए भी कृषि ऋण की वसूली कठिन हो जाएगी, जिससे बैंकों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
किसानों की इस गंभीर समस्या का समाधान केवल यही है कि पट्टाधारी समस्त किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पंजीकृत किसानों की पूरी-पूरी धान खरीदी की जाए। राज्य में हजारों पट्टाधारी किसान होने के बावजूद समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पा रहे हैं।
संगठन ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि किसानों की इस ज्वलंत समस्या को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की समय-सीमा में वृद्धि की जाए, पट्टाधारी समस्त किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पंजीकृत सभी किसानों की संपूर्ण धान खरीदी की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!