Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरक्राइमपखांजुरराज्य

पखांजुर/ शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने कर दी हत्या, जंगल में मिले कंकाल से खुला राज।

शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने कर दी हत्या, जंगल में मिले कंकाल से खुला राज।

पखांजुर, 31 जनवरी 2026। पखांजूर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शादी की बात करना एक युवती को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रेम संबंध में रही युवती की उसके ही बॉयफ्रेंड ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। 16 नवंबर की ये पूरी घटना थी, जिसका खुलासा कुछ दिन पहले जंगल में मिले कंकाल के बाद हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान संगीता उसेंडी के रूप में हुई है। संगीता का शाहडोंगरी गांव निवासी दिनेश दुग्गा के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि संगीता लंबे समय से दिनेश पर शादी का दबाव बना रही थी। वह बार-बार उससे विवाह करने की बात कह रही थी, जिससे दिनेश परेशान हो गया था।

घटना के बाद संगीता अचानक लापता हो गई थी, लेकिन शुरुआत में किसी को इस भयावह सच्चाई का अंदाजा नहीं था। कुछ दिन पहले बड़ेकापसी के जंगल क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदगी के पुराने मामलों को खंगाला और कंकाल की पहचान संगीता उसेंडी के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस की जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने संगीता के बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा से पूछताछ शुरू की। कड़ी पूछताछ के दौरान दिनेश टूट गया और उसने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को शाहडोंगरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की पूरी वारदात को स्वीकार करते हुए बताया कि वे शादी के दबाव से परेशान थे और इसी कारण उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि मुख्य आरोपी दिनेश दुग्गा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!