Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुरराजनीति

भानुप्रतापपुर/ कुल्हड़कट्टा में ‘जन जोहर चौपाल’, VB G Ram G योजना की दी गई जानकारी

श्रीदाम ढाली की रिपोर्ट

कुल्हड़कट्टा में ‘जन जोहर चौपाल’, VB G Ram G योजना की दी गई जानकारी।

भानुप्रतापपुर@12 फरवरी। भाजपा मंडल भानुप्रतापपुर के अंतर्गत ग्राम कुल्हड़कट्टा में VB G Ram G योजना के तहत “जन जोहर चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यरत श्रमिक उपस्थित रहे।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री अरविंद जैन, मंडल अध्यक्ष श्री डिगेश खापर्डे, महामंत्री श्री राजीव श्रीवास, श्री गिरधारी नरेटी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राकेश देवांगन, श्री राजेश तेता एवं श्री सुरेश पटेल तालाब गहरीकरण कार्यस्थल पर पहुंचे और श्रमिकों से सीधे संवाद किया।
कार्यक्रम में योजना से संबंधित नवीन अपडेट एवं प्रमुख बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि VB G Ram G योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण, जल संरक्षण, तालाब गहरीकरण, भूमि समतलीकरण तथा अन्य श्रमप्रधान कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। योजना के अंतर्गत 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। मजदूरी का भुगतान सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में किया जाता है। साथ ही कार्यस्थल पर उपस्थिति पंजी का संधारण, निर्धारित अवकाश, सुरक्षा प्रावधान तथा पात्रता के अनुसार मुआवजा संबंधी नियमों की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को योजना के तहत उपलब्ध नए संसाधनों एवं सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अरविंद जैन ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव का श्रमिक अपने ही गांव में सम्मानपूर्वक रोजगार प्राप्त करे और जल संरक्षण जैसे स्थायी कार्यों से आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ मिले।
मंडल अध्यक्ष श्री डिगेश खापर्डे ने कहा कि “जन जोहर चौपाल” का उद्देश्य योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना तथा पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक कार्यस्थल पर जाकर श्रमिकों को योजना की जानकारी दें और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी रखे, जिन पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया। बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति से यह स्पष्ट हुआ कि योजना के प्रति गांव में उत्साह और जागरूकता बढ़ रही है।
अंत में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ग्रामीण विकास, गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के हित में निरंतर कार्य कर रही है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!