Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस।

भानुप्रतापपुर@11फरवरी/ भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री डिगेश खापर्डे जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने “एकात्म मानववाद” एवं “अंत्योदय” का जो दर्शन देश को दिया, वही आज भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का मूल आधार है। उनका जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन समर्पण और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए पूर्णतः समर्पित रहा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री बृजेश चौहान जी ने कहा कि पंडित जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सिद्धांतों के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया।
भाजपा जिला कांकेर के जिला महामंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है। समर्पण दिवस पर हमें संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास ने कहा कि समर्पण दिवस केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर समाज सेवा का संकल्प लेने का दिन है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री गिरधारी नरेटी ने किया।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद जैन, श्रीमती रजिंदर रंधावा, सुमित्रा साहू, संगीता टांडिया, शकुंतला यादव, रत्नेश सिंह, हेम सोनवानी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज रावटे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सन्नी राम कोरेटी, कस्तूर चंद जैन, भीखम आरदे,ललित गांधी, संकेत नसीने, जगन्नाथ साहू, विष्णु कचलाम, रूपेश कल्लो, रमेश तिवारी, हिमांशु ठाकुर, प्रेम शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!