पखांजुर/ युवा कांग्रेस अंतागढ़ विधानसभा अध्यक्ष बनने पर जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।

युवा कांग्रेस अंतागढ़ विधानसभा अध्यक्ष बनने पर जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।

पखांजुर@5 फरवरी। युवा कांग्रेस अंतागढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर नवनियुक्त अध्यक्ष अविनाश राय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संघर्ष के साथ निभाएंगे।
उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसंत यादव, जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा सुभद्रा सलाम, ब्लॉक अध्यक्ष पखांजूर इंद्रजीत बिस्वास, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज राज वाधवानी तथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र (राजू) दुवे के प्रति आभार व्यक्त किया।
साथ ही अपने राजनीतिक जीवन की नींव रखने वाले सुप्रकाश मल्लिक, निरंतर मार्गदर्शन देने वाले राजदीप हालदार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई, अमर मंडल सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और युवा साथियों का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवा कांग्रेस अंतागढ़ विधानसभा को एक सशक्त, अनुशासित और जनसंघर्षशील इकाई के रूप में विकसित किया जाएगा।




