भानुप्रतापपुर/ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर।
भानुप्रतापपुर@21 मार्च/ भानुप्रतापपुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का आपसी परिचय कराना, संगठन को मजबूत बनाना तथा आगामी कार्ययोजना तय करना था।
बैठक की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया और संगठन में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नेताओं ने पिछड़ा वर्ग समाज को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्य, विचारधारा और जनसेवा के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बन सके।
इसके साथ ही आगामी समय में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल भानुप्रतापपुर के पदाधिकारी— मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, महामंत्री राजीव श्रीवास, किसान मोर्चा जिलामंत्री शैलेंद्र पूनिया, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज रावटे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश देवांगन, उपाध्यक्ष नरेन्द्र साबले, मिलन साहू, संतोष यादव, मंडल महामंत्री तरुण पांडेय, कृष्ण निषाद, मंडल मंत्री योगेंद्र यादव, मदन जैन, श्रीमती प्रेमलता साहू, हरेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष प्रताप निषाद, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता जैन, मीडिया प्रभारी अनीश यादव, सह मीडिया प्रभारी सुरेश प्रजापति एवं कार्यसमिति सदस्य लखन साहू, विनोद जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




