Bhanupratappur/ भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी की घोषणा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर।

भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी की घोषणा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर।
Bhanupratappur@21March/ भानुप्रतापपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डिकेश साहू ने भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू गोपाल साहू के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे की सहमति से नई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषणा के बाद क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों युवा शिवाजी चौक पर एकत्र होकर फटाखे फोड़ते हुए एवं आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “युवा मोर्चा जिंदाबाद” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। नई कार्यकारिणी को लेकर पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मंडल अध्यक्ष डिकेश साहू ने कहा कि संगठन में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और नई टीम के गठन से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव युवाओं के विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा नई कार्यकारिणी के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को और गति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। घोषित कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष के रूप में शुभम गुप्ता, छत्रपाल यदु, गौरव श्रीवास्तव, हर्ष साहू और मानु राम नरेटी, मंडल महामंत्री के रूप में जागेश्वर नरेटी एवं प्रेम शर्मा, मंडल मंत्री के रूप में अंकुर शुक्ला, धीरज ठाकुर, शैलेष ठाकुर, गौरव शर्मा, सुमित पुजारी एवं भागवत मरकाम, कोषाध्यक्ष रामेश्वर साहू, सह-कोषाध्यक्ष सुरजीत खस, कार्यालय प्रभारी भक्तेश्वर सिन्हा, कार्यालय सह-प्रभारी अंकुर दास, मीडिया प्रभारी कृष शर्मा, मीडिया सह-प्रभारी मिथलेश हरिहारणो, सोशल मीडिया प्रभारी कनक राजपूत, सोशल मीडिया सह-प्रभारी नागेश सेन, आईटी प्रमुख सुभाष कोठारे, आईटी सह-प्रमुख मोहित विश्वास, प्रशिक्षण प्रमुख अभय ठगेल, प्रशिक्षण सह-प्रमुख टीकम सोनवानी, प्रचार-प्रसार प्रमुख नीतीश मेहता, प्रचार-प्रसार सह-प्रमुख रॉकी पटेल, कन्या शक्ति संयोजिका महिमा ठाकुर तथा सह-संयोजिका हिमांशी साहू, भगवती यादव और तान्या सिंघारे सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई। अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।




