Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुरलोकल न्यूज़

कोरर/ लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती कार से फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार।

लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती कार से फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार।

कोरर@8मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले कांकेर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला कोरर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला शनिवार को अपने इलाज के लिए कांकेर गई थी। शाम को भानुप्रतापपुर लौटने के लिए वह माकड़ी तिराहा पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ईको कार वहां पहुंची, जिसमें महिला सहित तीन यात्री सवार हो गए।

भानुप्रतापपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले कार से दो यात्री उतर गए। इसके बाद महिला को अकेला पाकर कार में सवार दोनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया और खुद को बचाने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसी बीच जब कार भानबेड़ा के पास पहुंची तो आरोपियों ने महिला को चलती कार से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को भानबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने सभी थानों को अलर्ट कर घेराबंदी शुरू कराई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध कार हटकर्रा इलाके में देखी गई है। सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन कड़ी घेराबंदी और मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

कोरर पुलिस ने आरोपी हरेंद्र पोया निवासी हरनपुरी थाना कोरर और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने यह कार धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से चोरी की थी। इस मामले में धमतरी पुलिस भी कोरर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरे घटनाक्रम से यह समझा जा सकता है कि सुरक्षा की दृष्टि से महिलाओं को अनजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेने से बचना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!