Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरकोयलीबेड़ाछत्तीसगढ़

कोयलीबेड़ा/ बच्चों को देवताओं की बलि के लिए ले जाने की आशंका, ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा।

बच्चों को देवताओं की बलि के लिए ले जाने की आशंका ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा।

कोयलीबेड़ा@6 मार्च(सुब्रत कुमेटी)। ग्राम माचपल्ली में आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गांव के लोगों ने दो व्यक्तियों को पकड़ लिया जिन पर बच्चों को देवताओं की बलि देने के लिए ले जाने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों को किसी माध्यम से इस बात की जानकारी मिली जिसके बाद गांव के लोगों ने तुरंत दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम सोमा पददा बताया। दूसरा व्यक्ति भी उसी परिवार का बताया जा रहा है, लेकिन उसका नाम अभी पता नहीं चल पाया है।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों व्यक्ति केढ़ेगांव के रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी अभी आसपास के सभी गांवों में नहीं पहुंच पाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!