Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुरराजनीति

पखांजुर/ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में बूथ व पंचायत कमेटी गठन पर जोर।

संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तय, कार्यकर्ताओं ने लिया समर्पण का संकल्प

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में बूथ व पंचायत कमेटी गठन पर जोर

पखांजुर, 22 मार्च। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत कमेटी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम का गठन किया जाए और पंचायत स्तर पर मजबूत कमेटी बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाए। साथ ही आम जनता के बीच जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए निष्ठा, समर्पण और मेहनत से कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी तय किया गया कि आने वाले समय में प्रत्येक बूथ एवं पंचायत स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी और जनसंपर्क अभियान को तेज किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत बिस्वास, मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार, भुवन बढ़ाई, सिद्धार्थ बढ़ाई, पूर्व प्रदेश सचिव (यूथ कांग्रेस) सुप्रकाश मल्लिक (मिठू), पूर्व नगर पंचायत पार्षद अमर मंडल, सेक्टर अध्यक्ष भवतोष मजूमदार, नेपाल राय, प्रदीप बाईन, महानंद बिस्वास, देवाशीष बिस्वास, अमरेश सरकार, शरत गांगुली, अमल मंडल, बबलू बाला, स्वपन डे, मन्नू कवाची, दीपांकर अरिंदा, भवतरण बाइन, रंजीत पॉल, दुर्गाप्रसाद पॉल, दीपांकर चक्रवर्ती, सुब्रत राय, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनिवास राय, जिला सचिव सचिन मल्लिक, डिजेन राय, स्वरूप मंडल, ब्लॉक अध्यक्ष (यूथ कांग्रेस) रमेन सरकार, विक्रम मल्लिक, राजेश बिस्वास, पवित्र बिस्वास, भजन राय, नीरज पाइक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!