Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

कांकेर/ जवाहर नवोदय विद्यालय करप में “यातायात प्रभारी बने गुरुजी, विद्यार्थियों को दी गई यातायात जागरूकता की व्यवहारिक शिक्षा।

कांकेर से श्रीदाम ढाली की रिपोर्ट

जवाहर नवोदय विद्यालय करप में यातायात प्रभारी बने गुरुजी, विद्यार्थियों को दी गई यातायात जागरूकता की व्यवहारिक शिक्षा।


कांकेर/ यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, श्री आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर एवं श्री दिनेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी कांकेर तथा यातायात बल कांकेर द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, करप (कांकेर) में विद्यार्थियों के लिए विशेष यातायात जागरूकता कक्षा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने के नियम, सड़क संकेतों (साइन बोर्ड) का महत्व, ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स की जानकारी, दोपहिया वाहन पर हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीड से बचाव, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, तथा यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाकर विस्तार से समझाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!