
‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’: केसेकोड़ी की बेटियों को मिला आधुनिक शौचालय।
कोयलीबेड़ा/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान के तहत कांकेर के कोयलीबेड़ा विकासखंड के केसेकोड़ी में आधुनिक बालिका शौचालय का निर्माण कराया गया है। वीबीजी रामजी योजना के तहत यह प्रदेश का पहला आधुनिक बालिका शौचालय बताया है।
मुख्यमंत्री की इस पहल को गांव की आदिवासी महिला सरपंच फूलबती उसेंडी ने आगे बढ़ाया। रायपुर में आधुनिक शौचालय देखकर उन्होंने प्रशासन के सहयोग और पंचायत के माध्यम से गांव की बेटियों के लिए जमीन पर उतारा।

बालिकाओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए तैयार इस शौचालय पर ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ का संदेश भी अंकित किया गया है।
सुशासन सरकार ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के माध्यम से बेटियों के सम्मान, सुविधा और सुरक्षित वातावरण को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।




