भानुप्रतापपुर/ महर्षि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भाजयुमो का ‘युवा संवाद’ संपन्न, अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ विषय पर हुआ प्रबुद्ध विमर्श।

महर्षि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर में भाजयुमो का ‘युवा संवाद’ संपन्न, अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ विषय पर हुआ प्रबुद्ध विमर्श।
भानुप्रतापपुर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा भानुप्रतापपुर (भाजयुमो) द्वारा शासकीय महर्षि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर में छात्र-छात्राओं को संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक चेतना से जोड़ने हेतु ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ विषय पर एक भव्य ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य केके प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री राजा पांडेय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष डिकेश साहू उपस्थित थे; वहीं कार्यक्रम के मंडल प्रभारी हिमांशु ठाकुर रहे तथा मंच का सफल संचालन कौशल रामटेके महामंत्री ने किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राजा पांडेय ने कहा कि सजग और राष्ट्रभक्त युवा ही मजबूत लोकतंत्र की रीढ़ हैं; युवाओं को विघटनकारी एवं अराजक ताकतों के भ्रमजाल से सतर्क रहकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ विकास, सुशासन और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए आगे आना होगा। इसके साथ ही मंडल प्रभारी हिमांशु ठाकुर ने युवाओं से रचनात्मक सोच अपनाकर नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया, विशिष्ट अतिथि डिकेश साहू ने कॉलेज परिसरों को सकारात्मक ऊर्जा व ज्ञान का केंद्र बनाए रखने पर बल दिया और प्रभारी प्राचार्य प्रधान सर ने विद्यार्थियों को अनुशासन व नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
संवाद सत्र के दौरान छात्रों ने लोकतंत्र की रक्षा और शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में पूर्व युवा संवाद कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता निभाने वाले बीए के छात्र कुंदन टांडिया, बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा निशा मंडावी एवं एमएससी जूलॉजी की छात्रा संदीपा दीवान को मुख्य वक्ता द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष छत्रपाल यदु, मंडल उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, भाजयुमो नेता राहुल साहू, भक्तेश्वर सिन्हा, मोहित बिस्वास, आयुष जायसवाल, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और अंत में समस्त अतिथियों व कॉलेज परिवार का आभार व्यक्त किया गया।




