Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुर

अंतागढ़/ NSUI का हल्ला बोल: बोर्ड परीक्षा व नामांकन शुल्क वृद्धि के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अंतागढ़ में NSUI का हल्ला बोल: बोर्ड परीक्षा व नामांकन शुल्क वृद्धि के विरोध में सौंपा ज्ञापन।


पखांजुर@17फरवरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा शुल्क ₹460 से बढ़ाकर ₹800 तथा नामांकन शुल्क ₹80 से बढ़ाकर ₹200 किए जाने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) अंतागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इसे गरीब एवं मध्यमवर्गीय विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ निर्णय बताते हुए तत्काल शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आह्वान एवं जिला अध्यक्ष सुमित राय के निर्देशानुसार NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पखांजूर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि शुल्क में की गई भारी वृद्धि से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और कई छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित हो सकते हैं।
NSUI पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बढ़े हुए शुल्क में कमी नहीं की गई तो संगठन आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास, मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजदीप हालदार, पूर्व नगर पंचायत पार्षद अमर मंडल, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अनिवास राय, जिला महासचिव दीपांकर सरकार, ब्लॉक अध्यक्ष रमेन सरकार, NSUI के जिला उपाध्यक्ष सुभाषिस साना, जिला सचिव राजेश विश्वास, पूर्व जिला महासचिव विक्रम मल्लिक, नितिन सरकार, मृत्युंजय बैरागी, श्यामल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
NSUI नेताओं ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा और सरकार को छात्र विरोधी फैसले वापस लेने के लिए मजबूर करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!