Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़महासमुन्द

महासमुंद/ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22.190 लीटर अवैध शराब जब्त; चार आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22.190 लीटर अवैध शराब जब्त; चार आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद, 26 अगस्त 2026। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सरायपाली, सिंघोड़ा और पिथौरा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने होटल, ढाबा, दुकान और अन्य स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 22.190 लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 4,540 रुपये बताई गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बालसी में 10 लीटर महुआ शराब बरामद

सरायपाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बालसी में कार्रवाई करते हुए विक्रम रात्रे (23) को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए था। उसके कब्जे से 10 लीटर देशी हाथभट्ठी महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2,000 रुपये है, बरामद की गई। मामले में अपराध क्रमांक 275/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।

कंवरपाली में 12 लीटर अवैध शराब जब्त

सिंघोड़ा थाना पुलिस ने ग्राम कंवरपाली में नेहरू लाल रौतिया (68) के घर की बाड़ी में छापा मारा। यहां बिक्री के उद्देश्य से रखी 12 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2,400 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 97/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

ढाबा और दुकान में शराब पिलाने की सुविधा मिली

पिथौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सीजी-53 ढाबा, लहरौद और एक दुकान में कार्रवाई की। सीजी-53 ढाबा में ग्राहकों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में विरेन्द्र कुमार पटेल (31) के कब्जे से 100 एमएल देसी प्लेन शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 214/26, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इसी तरह लहरौद स्थित दुकान में तारणीश शुक्ला (27) द्वारा लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने की बात सामने आई। पुलिस ने मौके से 90 एमएल देसी प्लेन शराब जब्त की और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 215/26, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक जिले में होटल, ढाबा, गुमटी और ठेलों सहित ऐसे स्थानों पर लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है, जहां अवैध शराब की बिक्री अथवा शराब पीने-पिलाने की गतिविधियों की सूचना मिल रही है। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!