Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरकोयलीबेड़ाछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुरलोकल न्यूज़शिक्षा

भानुप्रतापपुर/ जनभागीदारी समिति के सदस्य सतीश श्रीवास्तव ने पत्रकारिता विभाग को भेंट किया प्रिंटर।

जनभागीदारी समिति के सदस्य सतीश श्रीवास्तव ने पत्रकारिता विभाग को भेंट किया प्रिंटर।

भानुप्रतापपुर@6मार्च। शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर में शुक्रवार को जनभागीदारी समिति के सदस्य सतीश श्रीवास्तव द्वारा पत्रकारिता विभाग को प्रिंटर भेंट किया गया। प्रिंटर मिलने से पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों को अध्ययन, प्रोजेक्ट कार्य तथा समाचार लेखन से संबंधित गतिविधियों में काफी सुविधा मिलेगी।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि जनभागीदारी समिति के सहयोग से महाविद्यालय में शैक्षणिक संसाधनों का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने सतीश श्रीवास्तव के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो पाती हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और अधिक प्रभावी बनती है।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नसीम अहमद मंसूरी ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता शिक्षा में तकनीकी संसाधनों का विशेष महत्व है। प्रिंटर जैसी सुविधा मिलने से छात्रों को अपने प्रोजेक्ट, असाइनमेंट और समाचार सामग्री तैयार करने में काफी मदद मिलेगी। प्रभारी प्राचार्य रितेश कुमार नाग ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

प्रिंटर प्रदान करने वाले सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता विभाग समाज में जागरूकता फैलाने और सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करता है, इसलिए इस विभाग को सहयोग देना उनका सौभाग्य है। उन्होंने भविष्य में भी महाविद्यालय की आवश्यकताओं के अनुसार सहयोग देने की बात कही।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने कहा कि समिति का उद्देश्य महाविद्यालय के विकास में समाज की सहभागिता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी समिति के माध्यम से समय-समय पर महाविद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया जाता है और आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीदाम ढाली ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सतीश श्रीवास्तव द्वारा दिया गया प्रिंटर विभाग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी और उनकी व्यावहारिक शिक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद जैन, राजा गुप्ता, मुख्य लिपिक अश्विन प्रधान, राजकुमार दुबे, तुलाराम साहू सहित पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!