Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरपखांजुर

पखांजुर/ एक दिवसीय योग एवं थेरेपी शिविर सम्पन्न, योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश।

पखांजुर में एक दिवसीय योग एवं थेरेपी शिविर सम्पन्न, योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश।

बस्तर टाइम्स न्यूज, पखांजुर/ नगर के सद्भावना भवन में गौ संरक्षक मंच के तत्वावधान में एक दिवसीय योग एवं थेरेपी शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन में योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को जन-जन तक पहुँचाना था।

 

शिविर का संचालन योग शिक्षक एवं थेरेपिस्ट ईश्वर साहू ने किया। ईश्वर साहू योग विषय में विश्वविद्यालय टॉपर एवं मेरिट सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कर चुके हैं तथा पतंजलि योगपीठ से योग शिक्षक की उपाधि प्राप्त है। उनके साथ अमिताभ सरकार, प्रणव कीर्तनिया एवं गिरीश परमाणिक ने भी प्रतिभागियों को योग एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में पखांजोर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल तनाव कम करता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक शांति बनाए रखने और शरीर को स्वस्थ रखने में भी अत्यंत प्रभावी है। साथ ही विभिन्न बीमारियों में योग थेरेपी की उपयोगिता का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

प्रतिभागियों को एक्यूप्रेशर की सरल तकनीकों की जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से सिरदर्द, कब्ज, सर्वाइकल, कमर दर्द एवं जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में बिना दवा के राहत पाने के उपाय बताए गए।

इसके अलावा प्राचीन योग शुद्धिकरण क्रिया जलनेती का प्रदर्शन कर उसकी सही विधि और लाभों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि जलनेती से साइनस, एलर्जी तथा श्वास संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है।

शिविर में मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप (बीपी), मोटापा, थायरॉइड, कमर दर्द सहित अन्य सामान्य बीमारियों के लिए उपयुक्त योगासन एवं दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली स्वस्थ दिनचर्या और संतुलित आहार के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया तथा विशेषज्ञों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श भी प्राप्त किया। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य एवं योग शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “स्वस्थ पखांजुर, स्वस्थ भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों ने कहा कि समाज में योग के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जी सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!