Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुरराजनीति

भानुप्रतापपुर/ बसंत नगर में कांग्रेस का गांव चलो अभियान के तहत बैठक सम्पन्न।

बसन्त नगर में कांग्रेस का गांव चलो अभियान के तहत बैठक सम्पन्न।

भानुप्रतापपुर@ 3 अप्रैल/ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो अभियान” के तहत कांकेर जिले के बसन्त नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए जनसमस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि “गांव चलो अभियान” का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास करना है।इस मौके पर भानुप्रतापपुर मंडल अंतर्गत पोलिंग बूथ बसन्त नगर नारायणपुर में बैठक आयोजित कर बूथ कमेटी का गठन किया गया।

इस दौरान बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी प्रदेश प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ठाकुर किसान नेता मुकेश चंद्राकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रुखशाद खान, उदय सिंह, रूपेश नरेटी, वेदिका निषाद, ललिता नूरेटी, विषम यादव, नागेश यादव, मानिक सोरी भावेश मंडावी अर्जुन पटेल विक्की यादव संतोषी नागवंशी, रेखा सिन्हा, होमप्रताप साहू, फिरोज खान,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!