Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरखेलछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुरलोकल न्यूज़

भानुप्रतापपुर/ कल उत्तर बस्तर सेक्टर स्तरीय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन।

कल उत्तर बस्तर सेक्टर स्तरीय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन।


भानुप्रतापपुर, 24 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग एवं शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के निर्देशानुसार शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भानुप्रतापपुर द्वारा उत्तर बस्तर सेक्टर स्तरीय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार को महाविद्यालय के खेल मैदान में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा, जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सायं 04:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि सावित्री मनोज मंडावी, विधायक, विधानसभा भानुप्रतापपुर होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह करेंगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रत्नेश सिंह, अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति उपस्थित रहेंगे।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निखिल सिंह राठौर, अध्यक्ष, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रत्नेश सिंह, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति तथा विजय कुमार मंडावी, पूर्व महामंत्री, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा सम्मिलित होंगे।
इस प्रतियोगिता में नारायणपुर, कोंडागांव एवं कांकेर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की महिला खिलाड़ी टीमें सहभागिता कर रही हैं। यह आयोजन महिला खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं शारीरिक दक्षता के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा इस खेल महोत्सव के साक्षी बनें।
इस आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु महाविद्यालय परिवार, जनभागीदारी समिति, अधिकारी-कर्मचारीगण समन्वित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!