Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ हम सब के लिए गर्व की बात है कि हमारा जन्म भारत की पावन धरा में हुआ : विधायक सावित्री मंडावी

भानुप्रतापपुर से श्रीदाम ढाली की रिपोर्ट

हम सब के लिए गर्व की बात है कि हमारा जन्म भारत की पावन धरा में हुआ : विधायक सावित्री मंडावी

भानुप्रतापपुर@28 जनवरी/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलेगाँव प्रांगण में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारत माता की मूर्ति का अनावरण क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी के कर कमलों से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पुरे भारत वर्ष में गणतंत्र के 77 वीं वर्षगांठ समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और ऐसे पावन अवसर पर भारत माता जी की मूर्ति का अनावरण कहीं न कहीं हम सबको देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करती है। हम सब के लिए यह गर्व की बात है कि हमारा जन्म भारत की इस पवित्र भूमि पर हुआ है। विशिष्ट अतिथि बिरेश सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी जानते हैं कि पूरे विश्व में यदि किसी देश या प्रदेश को मां की संज्ञा दी गई है तो वह है भारत और हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ है। भारत के संविधान को हुए आज पूरे 77 वर्ष बीत चुके हैं और इन 77 वर्षों में हमारा भारत क‌ई कृतिमान को स्थापित किया है। आज के इस पावन अवसर पर हम सब संविधान की रक्षा की शपथ लें और भारत के एक आदर्श और जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करें।

रजत जयंती समारोह में लिया गया संकल्प पूरा हुआ।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलेगांव में विगत पच्चीस वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे व्याख्याता सुमन ठाकुर एवं व्याख्याता के एल कटेंद्र ने बतलाया कि रजत जयंती समारोह को यादगार बनाने भारत माता की मूर्ति की स्थापना हेतु जो संकल्प लिया गया था वह समस्त ग्रामवासी, समस्त पूर्व विद्यार्थी एवं शिक्षक गण के सहयोग से आज पूरा हुआ हमारे सपने सच हुए।

सेना में चयनित पांच युवाओं का सम्मान।


गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सेलेगांव से देश की सेवा के लिए चयनित गौरव जैन, कलेश्वर राना, वैभव कुलदीप, रोमिता भूआर्य एवं आकांक्षा पटेल का सम्मान विधायक महोदया एवं समस्त जनप्रतिनिधि द्वारा सम्मान किया गया।

उल्लास मेला का आयोजन

सेलेगांव को शत प्रतिशत साक्षर करने के उद्देश्य से उल्लास मेला का आयोजन किया गया जिसे राज्य स्तरीय निरीक्षण दल एवं जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सराहना मिली। इस अवसर पर समस्त शिक्षार्थी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को जो स्वयंसेवक शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य करा रहे हैं मुख्य अतिथि के द्वारा साक्षरता शपथ दिलाया गया।

विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों को प्रदर्शित करता हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।

स्कुली बच्चों के द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों जैसे गुजरात का डांडिया, राजस्थान का कालबेरिया, पंजाब का भांगड़ा, असम की बिहू, छत्तीसगढ़ का सुआ करमा ददरिया आदि की मनमोहक प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर विधायक महोदया द्वारा सांस्कृतिक सामग्री के लिए बीस हजार देने की घोषणा की गई।

इस अवसर पर श्रीमती संगीता भुआर्य सरपंच सेलेगांव, संस्था के प्राचार्य मोहन लाल निषाद, अकरम कुरैशी, श्रीमती तेजबती शोरी सदस्य जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, गणेश सोनी, पीयूष कश्यप, जय शिवना, बंशी लाल साहू, कृष्ण कुमार शुक्ला, सुदामा पटेल, सुरजोतीन देहारी, अशोक राठी, मनीष तारम, श्रीमती जयना तारम, संजय तिवारी, पुरन जैन, प्रदीप ठाकुर, रामा साहू, अरुण बघेल,सहादुर सेवता,फागूराम साहू, हेमंत साहू, व्याख्याता सुमन ठाकुर, खेमलाल कटेंद्र, रैनसिंह दर्रो, बरसन साहू, पुकेश्वर साहू, खेमराज गंगासागर, गायत्री भूआर्य, महेश साहू, लीनादेवी दुग्गा, सहित समस्त शिक्षक स्टॉफ, छात्र छात्राएं एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!