Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़नारायणपुरशिक्षा

ओरछा (नारायणपुर)/ वेट्टेकल प्राथमिक शाला में लापरवाही का आरोप: शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित।

वेट्टेकल प्राथमिक शाला में लापरवाही का आरोप: शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

ओरछा (नारायणपुर)। ग्राम पंचायत आदनार अंतर्गत ग्राम वेट्टेकल में संचालित प्राथमिक शाला (कक्षा 1 से 5वीं तक) की स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक नियमित रूप से समय पर नहीं पहुंचते, केवल उपस्थिति दर्ज कर लौट जाते हैं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ग्रामीण मनोज ने बताया कि स्कूल में एक शिक्षक और एक शिक्षिका पदस्थ हैं, लेकिन दोनों प्रतिदिन उपस्थित नहीं रहते। शनिवार को तो लगभग छुट्टी जैसा माहौल रहता है। बच्चों को नियमित कक्षाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उनके भविष्य पर सीधा असर पड़ रहा है।

बुनियादी सुविधाओं का अभाव

ग्रामीणों के अनुसार स्कूल भवन की हालत जर्जर है। पर्याप्त कक्षाओं की व्यवस्था नहीं है, शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं है और मूलभूत संसाधनों का अभाव है। गांव के लोगों का कहना है कि देश को आजाद हुए कई दशक बीत गए, 2026 आ चुका है, लेकिन शिक्षा व्यवस्था अब भी बदहाल नजर आ रही है।

पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र, अब भी वही हाल

ग्रामीणों ने बताया कि पहले क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण शिक्षक नहीं आते थे, लेकिन अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। इसके बावजूद शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!