Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरभानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ महिला कबड्डी में महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय की टीम ने जीता सेक्टर स्तरीय खिताब।

फाइनल में केशकाल महाविद्यालय को 33-14 से दी मात, थानेश्वरी बनीं बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट।

महिला कबड्डी में महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय की टीम ने जीता सेक्टर स्तरीय खिताब।

बस्तर टाइम्स@भानुप्रतापपुर/ शासकीय इंद्ररु केंवट कन्या महाविद्यालय, कांकेर में 15 एवं 16 सितंबर को आयोजित सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए निर्णायक मुकाबले में शासकीय महाविद्यालय केशकाल की टीम को 33-14 के बड़े अंतर से पराजित किया। भानुप्रतापपुर महाविद्यालय लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय की टीम को पहले मैच में बाई (Bye) मिला। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शासकीय महाविद्यालय नारायणपुर के विरुद्ध टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 28-4 से शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबला शासकीय कंगलू कुम्हार महाविद्यालय, दुर्गूकोंदल के साथ हुआ, जिसमें महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय की टीम ने 20-14 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में टीम का सामना शासकीय महाविद्यालय केशकाल से हुआ। शुरुआत से ही आक्रामक और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय की टीम ने 33-14 से मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया और उत्तर बस्तर सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।

टीम के शानदार प्रदर्शन में खिलाड़ियों के साथ महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रशिक्षक चेतन कुमार श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में टीम ने नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास के माध्यम से प्रतियोगिता के लिए तैयारी की थी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम की खिलाड़ी थानेश्वरी को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

खिताबी जीत पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह ने पूरी टीम एवं क्रीड़ा अधिकारी चेतन कुमार श्रीवास को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और टीम भावना का परिणाम है। छात्राओं ने जिस आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया, वह पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

फाइनल में जीत के बाद महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय परिवार ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक चेतन कुमार श्रीवास को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!