Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरकोयलीबेड़ाछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

कोयलीबेड़ा/ दो साल से सूखी पड़ी पानी टंकी, नलों में नहीं टपका एक बूंद।

दो साल पहले बनी टंकी अब तक घरों तक नहीं पहुंचा पानी ग्रामीणों में आक्रोश।

सुब्रत कुमेटी की रिपोर्ट

दो साल से सूखी पड़ी पानी टंकी, नलों में नहीं टपका एक बूंद।

कोयलीबेड़ा@06 मार्च/ कोयलीबेड़ा ब्लॉक के श्रीपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम बारकोट में पेयजल सुविधा को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में लगभग दो वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था लेकिन आज तक घरों में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पानी टंकी केवल नाम के लिए लगाई गई है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी किया गया, लेकिन नलों में अब तक पानी नहीं पहुंचा है।

32 घर, तीन पारा, लेकिन सुविधा अधूरी।

गांव में कुल 32 घर और तीन पारा हैं। जानकारी के अनुसार गांव में दो पानी टंकियां लगाई गई हैं जबकि एक पारा में अब तक टंकी की सुविधा नहीं दी गई है। इससे उस पारा के ग्रामीणों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह-सुबह पानी के लिए लगानी पड़ती है लाइन।

गांव की महिलाओं ने बताया कि उन्हें रोज सुबह पानी के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। समय पर पानी नहीं मिलने से घरेलू कामकाज प्रभावित होता है। महिलाओं का कहना है कि जब टंकी से घरों तक पानी ही नहीं पहुंच रहा तो ऐसी व्यवस्था का क्या लाभ ।

ग्रामीण शिवनाथ ने बताया कि टंकी तो लगा दी गई है लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइपलाइन भी बिछाई गई है, फिर भी पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई है। पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था भी ठीक से नहीं है।

जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। गांव के सरपंच एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!