Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुरराजनीति

पखांजुर/ अफीम की खेती व स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सीएम का पुतला फूंका।

लो-वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा।

अफीम की खेती व स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सीएम का पुतला फूंका

पखांजूर@10 मार्च/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती का मामला सामने आने तथा क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया।

सोमवार को पुराना बाजार चौक पखांजूर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती पकड़े जाने का मामला बेहद गंभीर है और इसमें सत्ता का संरक्षण मिलने की आशंका है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में लो-वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती और घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

इस मौके पर कांग्रेस के पखांजूर मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार ने कहा कि दुर्ग में जिस भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती हो रही थी, उसे सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। इसी कारण वह कई वर्षों से इसकी खेती कर रहा था और युवाओं को नशे की ओर धकेल रहा था। उन्होंने मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने यह भी कहा कि परलकोट क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है, जिससे किसानों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोज कई घंटों तक बिजली गुल रहती है, लेकिन अधिकारी समस्या से इनकार कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा पदाधिकारियों ने की पुलिस से शिकायत

कांग्रेसियों के पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस से शिकायत की है। पुतला दहन के दौरान पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे भाजपाइयों को लगा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद भाजपा पखांजूर मंडल अध्यक्ष दीपांकर राय ने पखांजूर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर उनका अपमान किया है और कार्यक्रम को गुपचुप तरीके से अंजाम दिया गया।

वहीं कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि कार्यक्रम की जानकारी पहले ही एसडीएम को दे दी गई थी और उनके पास सूचना देने की रिसीव कॉपी भी मौजूद है।

कार्यक्रम में रूपसिंह पोटाई, इंद्रजीत विश्वास, अमर मंडल, भुवन बढ़ाई, समर मृदा, विकास मंडल, निहार सरकार, हर्षित दास, गोपाल कुंडू, अनिवास राय, मनीषा जायसवाल, देवली नूरेटी, गणेश चक्रवर्ती, स्वरूप मंडल, डिजेन राय, ज्योतिष पाइक, अशोक लकड़ा, रमेन सरकार, सहंगू नूरेटी, दीपांकर सरकार, मन्नू कवाची, शंकर शील, सानू कोड़ोपी, हरसिंह पोटाई, श्रवण कार्डियम, प्रताप हिड़को, माधव यादव, संदीप सीरदर, राकेश पोटाई, मोहन, रबीन दास, राजू हालदार, पप्पू टीकेदार, मृत्युंजय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!