Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़मौसमरायपुर

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, आंधी-बारिश का अलर्ट, परलकोट के मक्का किसानों की बढ़ी चिंता

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, 15 जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी।

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, 15 जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी।

रायपुर, 18 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर स्थित मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

3 घंटे का अलर्ट, 15 से अधिक जिले प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों के भीतर प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। जिन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है, उनमें बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं।

बिजली कड़कने और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। ऐसे में खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

परलकोट क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता।

इधर, बदलते मौसम ने परलकोट क्षेत्र के किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। इस समय मक्का की फसल खेतों में तैयार अवस्था में है और अचानक बारिश व तेज हवाओं से फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। कई किसानों ने बताया कि यदि तेज बारिश और आंधी आती है, तो खड़ी फसल गिर सकती है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि लंबे समय की मेहनत पर पानी फिर सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

गर्मी से राहत, लेकिन सावधानी जरूरी

अचानक बदले इस मौसम से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, तेज हवाओं और आंधी-तूफान के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!