Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़दिल्ली NCRनई दिल्ली

रायपुर/ पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम घटाने की मांग, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम घटाने की मांग, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।

बस्तर टाइम्स न्यूज, रायपुर/ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) छत्तीसगढ़ इकाई ने देश में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम तत्काल कम करने की मांग की है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में शिवसेना ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें अधिक थीं, तब देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए थे। पार्टी का दावा है कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है, जबकि पहले यह करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। ऐसे में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भी कमी की जानी चाहिए।
शिवसेना ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। पार्टी का कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक समस्याओं से जूझ रही जनता को राहत देने के लिए सरकार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम कम करने चाहिए।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कमी आने से परिवहन लागत घटेगी, जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आम लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में तत्काल कमी करने का निर्णय लिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!