भानुप्रतापपुर/ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर।
भानुप्रतापपुर(23 मार्च 2026)। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, भानुप्रतापपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष डिगेश खपार्डे के मुख्य आतिथ्य एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज रावटे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में मनोज रावटे ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों की बधाई देते हुए संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री एवं जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के सभापति वरुण खपार्डे ने संगठन विस्तार और मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के बारे में जानकारी दी और सभी से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। वहीं मंडल महामंत्री गिरधारी नरेटी ने कार्यकर्ताओं से निस्वार्थ भाव से संगठन के लिए कार्य करने की अपील की।
मंडल उपाध्यक्ष योगेश सोनवानी ने भी अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री कौशल रामटेके ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री विनोद नाग द्वारा किया गया।
बैठक में पूर्व मंडल महामंत्री हेम सोनवानी, मोर्चा उपाध्यक्ष गैदलाल टांडिया, श्रीमती प्रतिभा दरों, मंडल मंत्री श्रीमती नीलिमा रावटे, बसंत बघेल, गोपाल बघेल, कोषाध्यक्ष लल्लूराम टांडिया, प्रदीप टांडिया, भाजयुमो कार्यालय प्रभारी भक्तेश्वर सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




