
कांकेर में आजाद बंग आर्मी मजबूत करने की जिम्मेदारी जयंत ढाली को, जिला प्रभारी नियुक्त।
पखांजूर/कांकेर (10 अप्रैल 2026)। आजाद बंग आर्मी द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जयंत ढाली को कांकेर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगठन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में श्री ढाली को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं, समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएं।
श्री जयंत ढाली लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में उनकी सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन पर विश्वास जताया है। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं समर्थकों ने श्री ढाली को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र में सामाजिक एकता, जागरूकता एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा मिलेगा।




