Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरभानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ शराब दुकान में गड़बड़ी के आरोप, विरोध में उतरी शिवसेना, सुपरवाइजर का पुतला दहन किया।

शराब दुकान में हो रहे अनियमिता को लेकर विरोध, शिवसेना ने सुपरवाइजर का पुतला दहन किया।

भानुप्रतापपुर(4 अप्रैल 2026)। शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में कथित अनियमितताओं को लेकर शनिवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दुकान के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

शिवसेना नेताओं का आरोप है कि दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि शराब कोचियों से मिलीभगत कर गांव-गांव में अवैध रूप से शराब भेजी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल बिगड़ रहा है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कर्मवीर गुप्ता को पहले चारामा स्थित शासकीय शराब दुकान में अनियमितताओं के चलते बर्खास्त किया जा चुका है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर उन्हें भानुप्रतापपुर में पुनः सुपरवाइजर के पद पर रखा गया है।

इसके अलावा शराब में मिलावट करने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने की आशंका जताई गई है।

शिवसेना ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा तथा आम लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!