Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुर

पखांजुर/ एकतरफा प्रेम में युवक ने दी जान, शादी तय होने से था आहत।

एकतरफा प्रेम में युवक ने दी जान, शादी तय होने से था आहत।

कांकेर, पखांजुर/ कांकेर जिले के परलकोट क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित रूप से एकतरफा प्रेम संबंध के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना ग्राम पी. व्ही. 65 की है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सहदेव दास, पिता जीवन दास, निवासी ग्राम पी. व्ही. 71 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सहदेव का लगाव ग्राम पी. व्ही. 65 निवासी गोकुल नामक युवक से था। हालांकि, यह संबंध एकतरफा बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक गोकुल की शादी तय हो चुकी थी, जिससे सहदेव मानसिक रूप से काफी आहत था। बताया गया है कि गोकुल ने सहदेव को समझाने की कोशिश की थी कि दोनों का साथ संभव नहीं है, लेकिन सहदेव इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा था।
शादी की खबर से व्यथित सहदेव बीती रात ग्राम पी. व्ही. 65 पहुंचा और गोकुल के घर के पास फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!