Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुरराजनीति

पखांजूर/ युवा कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, संगठन विस्तार और जनहित मुद्दों पर तेजी से काम करने का संकल्प।

पखांजूर में युवा कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, संगठन विस्तार और जनहित मुद्दों पर तेजी से काम करने का संकल्प।

पखांजूर। जिला युवा कांग्रेस कांकेर के जिला अध्यक्ष राजेंद्र (राजू) दुबे के नेतृत्व में तथा विधानसभा अध्यक्ष अनिवास राय की अध्यक्षता में पखांजूर में युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक संपन्न हुई।
युवा कांग्रेस द्वारा “बूथ चलो अभियान” के तहत बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति पर चर्चा की गई। संगठन को सशक्त बनाने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श कर सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र (राजू) दुबे ने कहा कि युवा कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करें। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष अनिवास राय ने कहा कि आज के दौर में संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक के दौरान बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं एवं स्थानीय विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
बैठक में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से पखांजूर ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत बिस्वास, अंतागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई, जिला उपाध्यक्ष विकास मंडल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुप्रकाश मल्लिक, मंडल अध्यक्ष पखांजूर राजदीप हालदार, मंडल अध्यक्ष कापसी भुवन बढ़ाई, जिला प्रवक्ता निहार सरकार, सेक्टर अध्यक्ष प्रदीप बाइन, जिला महासचिव (यूंका) दीपांकर सरकार, ब्लॉक अध्यक्ष (यूंका) रमेन सरकार, मंडल अध्यक्ष विनय मंडल, मन्नू कवाची, राजू हालदार, यशपाल कांगे, जिला सचिव सचिन मल्लिक, डिजेन राय, स्वरूप मंडल, शुभाशीष शाना, ऋषभ राय, मृत्युंजय बिस्वास, सौरव राय, गोपाल बिस्वास, रजत राय, रंजन बिस्वास, नीलकंठ खलखो, विकास हालदार, हरिसिंह पोटाई सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!