
बलरामपुर में बड़ा हादसा: नहर निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत।

बलरामपुर/ जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत रघुनाथनगर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोनहत गांव के पास नहर निर्माण कार्य में लगा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा नहर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बुधवार को ट्रैक्टर चालक निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था। इसी दौरान सोनहत गांव के पास मोड़ पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
घटना की सूचना मिलते ही की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में भी शोक का माहौल है। घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों और तकनीकी लापरवाही को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।




