Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़बलरामपुरराजनीति

बलरामपुर/ कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सरगुजा संभाग में संगठन मजबूती पर हुई चर्चा।

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सरगुजा संभाग में संगठन मजबूती पर हुई चर्चा।

बलरामपुर@17 मई 2026/ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री से आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आत्मीय मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान बलरामपुर जिले सहित पूरे सरगुजा संभाग में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति और राजनीतिक परिस्थितियों पर जिलेवार गंभीर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान स्थानीय नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों और जमीनी हालात से अवगत कराया। चर्चा में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत कैसे बनाया जाए तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा कैसे भरी जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और नेताओं से एकजुट होकर जनता के बीच सक्रिय रूप से काम करने की बात कही। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

मुलाकात में कुसमी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता, चादों से युवा नेता इमरान खान, बलरामपुर ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप खेश, अरुण तिर्की, अर्जुन यादव, सुरेश सिंह, अविनाश सिंह, बंग समाज के सर्वमान्य नेता गौर विश्वास, अशोक गुप्ता एवं नन्हेंलाल गुप्ता सहित बलरामपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!