Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुर

पखांजुर/ 15 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति पर आम आदमी पार्टी का फूटा गुस्सा, तत्काल बहाली नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी।

15 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति पर आम आदमी पार्टी का फूटा गुस्सा, तत्काल बहाली नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी।

बस्तर टाइम्स न्यूज, पखांजुर/  पखांजूर क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण 2 जुलाई की शाम लगभग 5:00 बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। 3 जुलाई की सुबह 9:18 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। लगातार करीब 17 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियां और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है।

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश मजूमदार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया गया है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम एवं संबंधित सहायक अभियंता (AE) को तत्काल दी गई थी, लेकिन शिकायत के कई घंटे बाद भी विभाग द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

पार्टी ने विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए तथा इतनी लंबी अवधि तक बिजली बाधित रहने के कारणों की सार्वजनिक जानकारी दी जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

आप पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!