Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई/ वरिष्ठ पत्रकार मलय बैनर्जी की माता का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

वरिष्ठ पत्रकार मलय बैनर्जी की माता का निधन, CM सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

भलाई/ दैनिक साथी संदेश रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर से प्रकाशित समाचार पत्र के प्रकाशक एवं संपादक श्री मलय बैनर्जी की माताश्री श्रीमती सोनोका बैनर्जी का निधन रविवार 17 मई की सुबह लगभग 3 बजे शंकर हॉस्पिटल, जुनवानी भिलाई में हो गया। वे 77 वर्ष की थीं।
स्वर्गीय श्रीमती सोनोका बैनर्जी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भिलाई जिला दुर्ग की निवासी थीं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं, जिनमें उनके पुत्र श्री मलय बैनर्जी एवं श्री प्रलय बैनर्जी सहित अन्य परिजन शामिल हैं।
श्री मलय बैनर्जी रायपुर प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य हैं। इसके साथ ही वे ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ एडिटर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य तथा पूर्व महासचिव भी रह चुके हैं।


श्रीमती सोनोका बैनर्जी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
पत्रकारिता, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!