Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
अंतागढ़कांकेरछत्तीसगढ़

अंतागढ़/ धर्म परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों और ईसाई परिवार के बीच विवाद, बंजर भूमि खाली कराने पहुंचे ग्रामीण।

धर्म परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों और ईसाई परिवार के बीच विवाद, बंजर भूमि खाली कराने पहुंचे ग्रामीण।

अंतागढ़, 23 जून (नंदकिशोर हिडको)। अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम कड़ाईखोदरा में धर्म परिवर्तन और बंजर भूमि के उपयोग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपना पारंपरिक धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के बाद लंबे समय से उसे पुनः अपने मूल धर्म में लौटने के लिए समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति गांव की बंजर भूमि पर कृषि कार्य कर रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा उक्त भूमि को खाली कराने की मांग करते हुए प्रशासन को आवेदन दिया गया था। बताया जा रहा है कि इस मामले की सूचना एसडीएम कार्यालय और स्थानीय थाना को भी दी गई थी, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण गांव के लोग स्वयं उस भूमि को खाली कराने के लिए पहुंचे।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर कोटवार मंगलूराम कोमरा, गायता श्यामसिंह हिडको, पटेल परदेशीराम हिडको तथा सरपंच संपिता हिडको सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। हालांकि मामले को लेकर संबंधित पक्ष का बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!