Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
भारतरुद्रपुर

रूद्रपुर/ आरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 47वें दिन कांग्रेस ने दोहराया समर्थन।

बंगाली समाज के आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन।

बंगाली समाज के आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन।

रुद्रपुर। बंगाली समाज को अनुसूचित जाति के आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर चल रहे आरक्षण हमारा अधिकार अनिश्चितकालीन धरने का आज 47वां दिन पूरा हो गया। आंदोलन को लगातार विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी मोहन खेड़ा दूसरी बार धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दोहराया।

धरना स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मोहन खेड़ा ने कहा कि बंगाली समाज का तराई क्षेत्र के विकास, संस्कृति और सामाजिक निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज हमेशा देशहित में कार्य करता आया है और उसके संघर्ष तथा भावनाओं को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बंगाली समाज की समस्याओं को समझती है और उसके न्यायोचित अधिकारों की लड़ाई में सदैव साथ खड़ी रहेगी।

मोहन खेड़ा ने कहा कि बंगाली समाज को उसका संवैधानिक और सामाजिक अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने आंदोलन में भाग ले रहे युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि दिनेशपुर, रुद्रपुर, शक्तिफार्म और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा आंदोलन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, जो समाज के प्रति उनकी जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी सुब्रतो कुमार विश्वास ने कहा कि बंगाली समाज कई वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञापनों और निवेदनों का दौर अब समाप्त हो चुका है तथा आंदोलन के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी स्तरों पर ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।

सुब्रतो कुमार विश्वास ने कहा कि देशभर के बंगाली हिंदुओं की प्रमुख मांग है कि उन्हें अनुसूचित जाति के आधार पर आरक्षण का लाभ दिया जाए तथा उन्हें बार-बार शरणार्थी कहकर संबोधित करना बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 के बाद पुनर्वास नीति के तहत बंगाली समाज को देश के विभिन्न हिस्सों में बसाया गया था, लेकिन आज भी समाज को अनेक सामाजिक और प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, कला और मनोरंजन के क्षेत्र में बंगाली समाज का योगदान ऐतिहासिक रहा है। यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की रणनीति बनाई जाएगी।

धरना स्थल पर कांग्रेस नेता रणजीत राणा, मोहन खेड़ा, विकास विश्वास, संजय आइच सहित समाजसेवी भजन राय, निपेन विश्वास, अरुण कुमार हलदार, सुरेश कुमार भारती, सुभाष राय, विक्की सरकार, सुभाष तरफदार, शुभ रतन कुमार, अशोक कुमार पाल, गोपाल हाजरा, ठाकुर जी, महादेव हलदार एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!