Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
खैरागढ़छत्तीसगढ़

खैरागढ़/ चार साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, चोरी के मामले में न्यायालय ने जारी किया था वारंट।

चार साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, चोरी के मामले में न्यायालय ने जारी किया था वारंट।

बस्तर टाइम्स न्यूज, खैरागढ़/ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिला पुलिस ने फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चार वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संतोष मार्कण्डेय पिता अमरू दास, निवासी ग्राम खम्हरिया, चोरी के एक प्रकरण में वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। प्रकरण क्रमांक 174/2021 में न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उसके विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

मुखबिर से मिली सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खैरागढ़ पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

केसीजी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी फरार आरोपी या स्थायी वारंटी के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!