Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़सीतापुर

सीतापुर/ खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन जब्त।

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर कार्रवाई; बिना अभिवहन पास खनिज परिवहन करते पाए गए वाहन।

सीतापुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन जब्त

सीतापुर, 4 जून 2026। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 जून 2026 को खनिज विभाग की टीम ने सीतापुर तहसील अंतर्गत ग्राम केसला घाट, मंगरेलगढ़, बिठुआ, लमगांव, ढेलसरा, राधापुर एवं प्रतापगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की।

जांच के दौरान नौ ट्रैक्टर-वाहन बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करते पाए गए। इनमें स्वराज, महिंद्रा, मैसी फर्ग्यूसन एवं जॉन डीयर कंपनी के ट्रैक्टर शामिल हैं। संबंधित वाहनों के चालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया।

खनिज विभाग ने सभी नौ वाहनों को जब्त कर अग्रिम आदेश तक थाना सीतापुर की अभिरक्षा में रखवा दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(4), 21(5) एवं धारा 23 के तहत नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!