
असीम पाल को आज़ाद बंग आर्मी में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश मीडिया प्रभारी व आयोजक अध्यक्ष।
पखांजूर/परलकोट। आज़ाद बंग आर्मी संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन ने असीम पाल, जो कि ‘परलकोट दर्पण’ लोकल न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक हैं, को छत्तीसगढ़ प्रदेश का मीडिया प्रभारी एवं आयोजक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति की घोषणा संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि बंगाली समाज के विभिन्न मुद्दों, समाज पर हो रहे अत्याचारों तथा उसके हितों की रक्षा के उद्देश्य से संगठन का गठन किया गया है। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और पूरे देश में बंगाली समाज को एक सशक्त नेतृत्व प्रदान करना है।
संगठन के बढ़ते विस्तार और सक्रियता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी जिम्मेदार पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में असीम पाल को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन को उनसे अपेक्षा है कि वे मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों और सहयोगियों ने असीम पाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
आज़ाद बंग आर्मी ने स्पष्ट किया है कि संगठन समाज सेवा, एकता और भाईचारे की भावना के साथ कार्य करता रहेगा तथा सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।




