Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़

पखांजुर/ गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत श्रीपुर में हुआ संगम शक्ति केंद्र का सफल आयोजन।

गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत श्रीपुर में हुआ संगम शक्ति केंद्र का सफल आयोजन

पखांजूर(10 अप्रैल 2026)/ संगम शक्ति केंद्र द्वारा “गांव चलो-बस्ती चलो अभियान” के तहत ग्राम PV 64 श्रीपुर में एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण चंद्र साहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी कार्यक्रम प्रभारी एवं महामंत्री शिवानंद मंडल ने संभाली। कार्यक्रम में पार्षद कमलेश पटेल, दीनाराम चुरेंद्र, प्रशांत कर्मकार, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सुकुमार हालदार, किसान मोर्चा महामंत्री राहुल विश्वास, मंडल कार्यालय मंत्री शशी प्रजापति तथा सपन साहा सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा उन्हें इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि नारायण चंद्र साहा ने अपने संबोधन में कहा कि “गांव चलो-बस्ती चलो अभियान” का उद्देश्य सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संगठन और जनता के बीच संबंध और मजबूत होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!