Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

चारामा/ विधायक निवास में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का भव्य स्वागत।

चारामा विधायक निवास में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का भव्य स्वागत।

चारामा @ 19 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव का सोमवार को चारामा स्थित विधायक निवास में आगमन हुआ। इस दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने परिवारजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव पूर्णचंद्र पाढ़ी (कोको), कांग्रेस जिला अध्यक्ष बसंत यादव, नगर पंचायत चारामा अध्यक्ष भुवनेश्वर नागराज, कलार समाज अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेंद्र, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर अध्यक्ष सुना राम तेता, यशवंत नायक, अमृत देवांगन, संतोष शिंदे, गोपाल राठी, मंजू सोनकर, महेंद्र नायक, सत्तार खान, सौरभ तारम, कमलेश रानू सेन (पार्षद),  अंजू नाग, छोटी देवांगन, किशोर नेताम, के.एल. मरकाम, समीर बंछोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!