Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को भावभीनी विदाई, अंबर सिंह भारद्वाज का गर्मजोशी से स्वागत।

प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में कानून-व्यवस्था, जनसेवा और संवेदनशील पुलिसिंग को लेकर वक्ताओं ने की सराहना, नए थाना प्रभारी से भी जताई उम्मीदें।

भानुप्रतापपुर में थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को भावभीनी विदाई, अंबर सिंह भारद्वाज का गर्मजोशी से स्वागत।

बस्तर टाइम्स न्यूज, भानुप्रतापपुर/ नगर के प्रेस क्लब में शनिवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को उनके राजनांदगांव स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं भानुप्रतापपुर के नवागत थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया। उनकी सरल कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष निर्णय क्षमता और संवेदनशील व्यवहार ने उन्हें लोगों के बीच एक लोकप्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई। उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनविश्वास कायम करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए, जिसकी नगरवासियों ने खुलकर सराहना की।

वक्ताओं ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि रामेश्वर देशमुख को उनकी वीरता और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शौर्य चक्र जैसे देश के प्रतिष्ठित वीरता सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। इसे भानुप्रतापपुर के नागरिकों ने अपने क्षेत्र का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि किसी थाना प्रभारी का इस सर्वोच्च वीरता सम्मानों में से एक से सम्मानित होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

कार्यक्रम में नवागत थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नगरवासियों ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की कि वे जनसहयोग, पारदर्शिता और संवेदनशील पुलिसिंग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर एसडीओपी शेर बहादुर सिंह, नवागत थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज, प्रेस क्लब के पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अन्य आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने रामेश्वर देशमुख को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अंबर सिंह भारद्वाज के सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भानुप्रतापपुर में पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग का संबंध और अधिक मजबूत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!