Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुर

पखांजुर/ उफनते नाले में बहने से बुजुर्ग की मौत, खेत जाते समय हुआ हादसा।

उफनते नाले में बहने से बुजुर्ग की मौत, खेत जाते समय हुआ हादसा।

बस्तर टाइम्स न्यूज, पखांजूर/ पखांजूर क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय बुजुर्ग की उफनते नाले में बहने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम डोटोमेटा निवासी विरजू राम कावोची (55) गुरुवार दोपहर अपने खेत जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में पड़ने वाले नाले को पार करने के दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और पानी में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासन की संयुक्त टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग का शव नाले से कुछ दूरी पर बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

लगातार हो रही बारिश के कारण पखांजूर क्षेत्र के कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों, जलमग्न पुल-पुलियों अथवा तेज बहाव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें तथा मौसम सामान्य होने तक पूरी सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!